नई दिल्ली। भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत ने शनिवार को यहां योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई जबकि पारुपल्ली कश्यप और महिला खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को हार का सामना करना पड़ा। यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के के.डी. जाधव इंडोर हॉल में पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में तीसरी सीड श्रीकांत ने चीन के हुआंग युक्सियांग को 16-21, 21-14, 21-19 से मात दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चीन के प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ श्रीकांत की शुरुआत दमदार नहीं रही और उन्हें पहला गेम गंवाना पड़ा। हालांकि, वे वापसी करने में कामयाब रहे और एक घंटा चार मिनट तक चले मैच में जीत दर्ज की। फाइनल में भारतीय खिलाड़ी का मुकाबला डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सन के खिलाफ होगा जिन्होंने भारत के पारुपल्ली कश्यप को मात दी।
एक्सेल्सन ने राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन कश्यप को सीधे गेमों में 21-11, 21-17 से हराया। दोनों खिलाडिय़ों के बीच यह मुकाबला 43 मिनट तक चला। दूसरी ओर, महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में दूसरी सीड सिंधु को चीन की तीसरी सीड हे बिंगजियाओ ने 23-21, 21-18 से पराजित किया।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope