श्रीकांत ने अप्रैल में कुछ दिनों के लिए पहले स्थान पर भी कब्जा किया था,
फिर वह पांचवें पायदान पर लुढक़ गए थे। भारत के एच.एस. प्रणॉय भी दो स्थान
आगे बढऩे के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। डेनमार्क के विक्टर एलेक्सन
पहले, जबकि दक्षिण कोरिया के सोन वान हो दूसरे नंबर पर हैं। श्रीकांत के
74,135 अंक हैं जबकि सोन के 74,670 और एलेक्सल के 77,570 अंक हैं। महिलाओं
की एकल स्पर्धा में पी.वी सिंधु तीसरे पायदान पर हैं जबकि सायना नेहवाल दो
स्थान ऊपर उठकर शीर्ष 10 खिलाडिय़ों में शामिल हो गई हैं। सायना 55,890
अंकों के साथ 10वें पायदान पर मौजूद हैं। ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope