• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इंडिया ओपन : सिंधु की जीत, सायना, कश्यप, प्रणीथ की हार

नई दिल्ली। योनेक्स-सनराइज डॉ अखिलेश दास गुप्ता बैडमिंटन टूर्नामेंट के चौथे दिन शुक्रवार को मौजूदा विजेता भारत की पीवी सिंधु ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, लेकिन सायना नेहवाल हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। भारत को हालांकि पुरुष एकल वर्ग में निराशा हाथ लगी है। पुरुष एकल वर्ग में बीसाई प्रणीथ और पारुपल्ली कश्यप क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए हैं। सिंधु ने स्पेन की बीटरिज कोरालेस को मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं प्रणीथ को चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन ने क्वार्टर फाइनल में मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। कश्यप को चीन के कियाओ बिन ने मात दी। सिंधु ने कोरालेस को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-12, 19-21, 21-11 से मात दी। सेमीफाइनल में उनका सामना थाईलैंड की रातचानोक इंतानोन से होगा जिन्होंने हांग कांग की यिप पुई यिन को 21-11, 21-11 से शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में कदम रखा है। महिला एकल वर्ग में स्पेन की कैरोलिना मारिन को अप्रत्याशित हार मिली है। क्वार्टर फाइनल में उन्हें हांग कांग की चेयुंग नगान यी ने 21-12, 21-19 से मात दी। सेमीफाइनल में चेयुंग की भिड़ंत अमेरिका की बेइवेन झांग से होगी। झांग ने सायना को 32 मिनट में 21-10, 21-13 से आसान मात दी। पुरुष एकल वर्ग में चेन ने अंतिम आठ के मुकाबले में प्रणीथ को 21-15, 21-13 से मात देते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया। सेमीफाइनल में चेन का सामना बिन से होगा। बिन ने भारत के कश्यप को 21-16, 21-18 से हराया। समीर वर्मा भी इस वर्ग में अपना मुकाबला नहीं जीत पाए। उन्हें इश्कांदेर जुल्कारनेन ने 21-17, 21-14 से मात दी। यह मैच 49 मिनट तक चला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India Open Badminton Tournament : PV Sindhu enter in semifinal, Saina Nehwal, P Kashyap and B Sai Praneeth lose
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india open badminton tournament, pv sindhu, semifinal, saina nehwal, p kashyap, b sai praneeth, carolina marin, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved