• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फ्रेंच ओपन : दूसरे दौर में पहुंचे पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत

पेरिस। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारतीय शटलर पीवी सिंधु और हाल ही डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाले किदांबी श्रीकांत ने फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर का टिकट कटा लिया है। सिंधु इस सत्र में दो खिताब और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बेहतरीन लय में हैं। सिंधु ने पहले दौर में स्पेन की बिट्रीज कोरालेस को 21-19, 21-18 से हराया। हालांकि बिट्रीज ने सिंधु को कड़ी टक्कर दी। अब सिंधु की भिड़ंत जापान की सयाका ताकाहाशी से होगी। पुरुष युगल के पहले दौर में सत्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी जीत दर्ज करने में सफल रहे। उन्होंने 30 मिनट चले मुकाबले में फ्रांस के बास्टियान केरसौडी और जुलियन माइयो को 21-12, 21-14 से पराजित किया। दूसरे दौर में उनकी भिड़ंत डेनमार्क के मैड्स कोनराड-पीटरसन और मैड्स पिएलर कोल्डिंग की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-French Open super series : PV Sindhu and Kidambi Srikanth enter in second round
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: french open super series, pv sindhu, kidambi srikanth, enter in second round, saina nehwal, denmark open, french open, badminton, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved