• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

डेनमार्क ओपन : सायना ने दुनिया की नं.2 शटलर यामागुची को हराया

ओडेंसे (डेनमार्क)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रख गुरुवार को डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दुनिया की 10 नंबर की शटलर सायना ने महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी जापान की अकाने यामागुची को मात दी।

सायना ने दुनिया की नंबर 2 खिलाड़ी यामागुची को केवल 36 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-15, 21-17 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में अब सायना का सामना शुक्रवार को जापान की साएना कावाकामी और एक अन्य जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।

सायना और यामागुची इससे पहले सात बार आमने-सामने हुई थीं, जिसमें से भारतीय शटलर को छह बार हार का सामना करना पड़ा था। इनमें से चार मैच तो यामागुची ने सीधे गेम में जीते थे। सायना वर्ष 2012 और यामागुची वर्ष 2016 में यहां चैंपियन बन चुकी हैं।

पोनप्पा-सिक्की डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Denmark Open : Saina Nehwal enter in quarter final to beat Akane Yamaguchi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: denmark open, saina nehwal, enter in quarter final, akane yamaguchi, badminton tournament, ashwini ponnappa, indian shuttler saina, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved