• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जूनियर विश्व चैंपियनशिप : एकल स्पर्धाओं में भारत की सधी शुरुआत

मार्कहाम (कनाडा)। भारतीय बैडमिंटन खिलाडिय़ों ने यहां जारी जूनियर विश्व चैम्पियनशिप की एकल स्पर्धाओं में अच्छी शुरुआत की है। गायत्री गोपीचंद और पुर्वा बारवे ने महिला एकल वर्ग और प्रियांशु राजवत, लक्ष्य सेन, अलाप मिश्रा और किरण जॉर्ज ने पुरुष एकल वर्ग के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। पुर्वा को पहले दौर में बाई मिली है और ऐसे में उन्होंने बिना किसी परेशानी के अगले दौर में प्रवेश किया है, जहां उनका सामना थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइकेवोंग से होगा। भारत की राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री ने अपने पहले दौर के मुकाबले में मेक्सिको एडेलिना क्विनोनेस को सीधे गेमों में 21-10, 21-9 से मात देकर अगले दौर में कदम रखा, जहां उनकी भिड़ंत चीन की हान कियांक्शी से होगी। पुरुष एकल वर्ग में प्रियांशु ने नीदरलैंड्स के डेनिस कोप्पेन को सीधे गेमों में 21-18, 21-17 से हराया। अगले दौर में उनका सामना सिंगापुर के जिया वेई कोह से होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BWF World Junior Championship 2018 : good start for indian shuttlers in singles event
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bwf world junior championship 2018, indian shuttlers, singles event, gayatri gopichand, lakshya sen, pulela gopichand, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved