नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पी.वी. सिंधु विश्व बैडमिटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की गुरुवार को जारी महिलाओं की ताजा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर ही कायम हैं। वहीं सायना नेहवाल और श्रीकांत को नई रैकिंग में फायदा हुआ है। सायना को एक स्थान का फायदा हुआ है और वे अब नौवें स्थान पर आ गई हैं। देश की उभरती हुई वैष्णवी रेड्डी जक्का को भी ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह अब 53वें स्थान पर आ गई हैं जबकि श्री कृष्ण कुद्रावल्ली छह स्थान नीचे खिसक कर 78वें स्थान पर पहुंच गई हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली रुतविका शिवानी गाड्डे तीन स्थान की छलांग के साथ 90वें स्थान पर आ गई हैं। पुरुष एकल में श्रीकांत अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय खिलाड़ी को हालांकि इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर में ही जापान के केंटो मोमोटा के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। मोमोटा ने ही इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में श्रीकांत के सफर को रोका था। एच.एस. प्रणॉय को हालांकि एक स्थान का नुकसान हुआ है।
वह 14वें स्थान पर आ गए हैं जबकि समीर वर्मा और बी.साई.प्रणीथ को 20वां और 21वां स्थान मिला है। पुरुष युगल में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी दो स्थान की छलांग के साथ 21वें स्थान पर आ गई है। मनु अत्री और बी.सुमिथ रेड्डी की जोड़ी इस समय 28वें स्थान पर है। महिला युगल में अश्विनी पोन्प्पा और एन.सिक्की रेड्डी 26वें स्थान पर है।
इंडोनेशिया ओपन : सायना और समीर वर्मा हारे
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope