नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अंतरिम अध्यक्ष हिमांता विस्वा शर्मा ने रविवार को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप-2017 में भारत को पदक दिलाने वालीं पीवी सिंधु और सायना नेहवाल को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। हिमंता ने महिला एकल वर्ग में रजत पदक जीतने वाली सिंधु को 10 लाख रुपए और इसी वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली सायना को पांच लाख रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सिंधु रविवार को ग्लास्गो में खेले गए फाइनल मैच में जापान की नोजोमी ओकुहारा से 19-21, 22-20, 20-22 से हार गईं। सिंधु के हारने के तुरंत बाद हिमांता ने आईएएनएस से कहा, मैं इस बात से खुश हूं कि भारत ने इस साल विश्व चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड तोड़ा है और पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में दो पदक जीते हैं। हमारे खिलाडिय़ों ने इसे मुमकिन किया। उन्होंने कहा, मैं सायना और सिंधु दोनों को पदक जीतने पर बधाई देना चाहता हूं और साथ ही कोचिंग स्टाफ को भी बधाई देता हूं।
सिंधु का यह विश्व चैम्पियनशिप में तीसरा पदक था। उन्होंने इससे पहले 2013 और 2014 में कांस्य जीता था। यह भारत का विश्व चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत इस चैम्पियनशिप में पहली बार एक साथ दो पदक जीतने में कामयाब रहा है। ओकुहारा ने ही महिला एकल वर्ग से सेमीफाइनल में सायना को शनिवार को 21-17, 12-21, 10-21 से मात देते हुए उन्हें कांस्य पर रोक दिया था।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope