• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एशियन गेम्स 2026: 'एक ही दिन में 2 सिंगल्स मैच, यह तो पागलपन है', एचएस प्रणॉय ने उठाए बैडमिंटन शेड्यूल पर सवाल

Asian Games 2026: Two singles matches in a single day—this is madness,HS Prannoy questions badminton schedule - Badminton News in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय ने एशियन गेम्स 2026 के मैच शेड्यूल को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मुकाबलों के बीच पर्याप्त आराम का समय नहीं मिल रहा है। प्रणॉय की यह टिप्पणी तब आई जब भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा को शनिवार को एक ही दिन में दो मैच खेलने पड़ रहे हैं। उनके दूसरे दौर के मैच शाम को होने वाले राउंड ऑफ 16 के मैचों से कुछ घंटे पहले ही खत्म हुए। प्रणॉय का मानना है कि इतने कम अंतराल में लगातार मैच खेलना खिलाड़ियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। खासकर बड़े टूर्नामेंटों में खिलाड़ियों को रिकवरी और अगले मुकाबले की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि ऐसे व्यस्त शेड्यूल का असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी पड़ सकता है। प्रणॉय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "इस साल के एशियन गेम्स का शेड्यूल साउथ जोन चैंपियनशिप जैसा लग रहा है। टीम इवेंट के लिए मेडल सेरेमनी रात 11 बजे तक चली और कई खिलाड़ियों का अगला मैच अगले दिन ही था। अब एक ही दिन में 2 सिंगल्स मैच रखे गए हैं। यह तो पागलपन है।"
शेड्यूल से जुड़ी दिक्कतें शनिवार को तब साफ हुईं जब आयुष और उन्नति दोनों राउंड ऑफ 16 में पहुंच गए और उन्हें अपने अगले सिंगल्स मैच के लिए शाम को फिर से कोर्ट पर उतरना होगा। आयुष ने कजाकिस्तान के मखसुत ताजीबुल्लायेव को सिर्फ 21 मिनट में 21-7, 21-7 से हराया, जबकि उन्नति को मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को 21-14, 20-22, 21-19 को हराने के लिए कड़े मुकाबले में 79 मिनट तक खेलना पड़ा। चूंकि उनके दोनों मैच सुबह (आईएसटी) खत्म हुए, इसलिए आयुष और उन्नति को शाम को अपने राउंड ऑफ 16 के मैच खेलने हैं। इसका मतलब है कि इन दोनों बेहतरीन शटलरों को अपने-अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मैचों से पहले तेजी से रिकवर करना होगा।
दुनिया के 20वें नंबर के खिलाड़ी आयुष का ताजीबुल्लायेव के खिलाफ पूरे मैच में दबदबा रहा और उन्होंने कजाकिस्तान शटलर को लय हासिल करने का कोई मौका नहीं दिया। सीधे गेम में मिली जीत से उन्हें चीनी ताइपे के चाउ टिएन-चेन के खिलाफ अपने अगले मैच के लिए ऊर्जा बचाने में मदद मिली।
इससे पहले हुए मुकाबलों में आयुष चाउ से 1-2 से पीछे हैं। दूसरी ओर, उन्नति को दुनिया की 38वें नंबर की खिलाड़ी वोंग के खिलाफ कहीं ज्यादा मुश्किल मैच का सामना करना पड़ा। 25वीं सीड वाली भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम 21-14 से जीता, लेकिन इसके बाद वोंग ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 22-20 से जीत लिया और मैच को तीसरे गेम तक खींच लिया।
तीसरा गेम में मुकाबला काफी कड़ा रहा और कोई भी खिलाड़ी बड़ी बढ़त नहीं बना सका। आखिरकार उन्नति ने स्कोर 20-18 कर दिया और दो मैच प्वाइंट हासिल किए, वोंग ने पहला मैच प्वाइंट तो बचा लिया, लेकिन अगली रैली में उनका क्रॉस-कोर्ट शॉट बाहर चला गया, जिससे भारतीय खिलाड़ी मैच जीत गईं। अगले दौर में उनका मुकाबला इंडोनेशिया की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वरदानी से होगा, जिन्होंने 2025 हिलो ओपन में हुए अपने पिछले और एकमात्र मुकाबले में उन्नति को हराया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games 2026: Two singles matches in a single day—this is madness,HS Prannoy questions badminton schedule
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hs prannoy, asian games 2026, asian games, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved