• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एशियन गेम्स 2026: जीत के साथ आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह

Asian Games 2026: Ayush Shetty and Unnati Hooda Secure Spots in Round of 16 with Wins - Badminton News in Hindi

इचिनोमिया सिटी । एशियन गेम्स 2026 में आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन सिंगल्स मुकाबलों के राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह बना ली है। दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग अंदाज में जीत हासिल की और भारत की सिंगल्स स्पर्धा में मेडल की उम्मीदों को बरकरार रखा। आयुष को जहां कजाकिस्तान के मखसुत ताजीबुल्लायेव को 21-7, 21-7 से हराने में सिर्फ 21 मिनट लगे, वहीं उन्नति को मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से कड़ी टक्कर मिली और उन्हें 79 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 20-22, 21-19 से जीत हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आयुष के लिए दूसरे दौर का मुकाबला आसान रहा। दुनिया के 20वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने शुरू से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और ताजीबुल्लायेव को लय हासिल करने का कोई मौका नहीं दिया। आयुष की सीधे गेम में जीत ने यह भी सुनिश्चित किया कि दिन में बाद में होने वाले अगले मुकाबले के लिए उनकी ऊर्जा बची रहे।
आयुष शेट्टी के सामने अब कड़ी चुनौती होगी। राउंड ऑफ 16 में जगह बनाने के बाद वह शाम को प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के अनुभवी खिलाड़ी चाउ टिएन-चेन से भिड़ेंगे। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए हैं, जिनमें आयुष एक जीत और दो हार के साथ 1-2 से पीछे हैं।
वहीं, उन्नति को कहीं ज्यादा मुश्किल मुकाबले का सामना करना पड़ा। 25वीं रैंकिंग वाली भारतीय खिलाड़ी ने दुनिया की 38वें नंबर की खिलाड़ी वोंग के खिलाफ शुरुआत में ही बढ़त बना ली और पहला गेम 21-14 से जीत लिया। मलेशियाई खिलाड़ी ने दूसरे गेम में वापसी की और आखिरी पलों में बढ़त बनाते हुए 22-20 से जीत हासिल कर मैच को निर्णायक गेम तक खींच लिया।
निर्णायक गेम में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला और कोई भी खिलाड़ी अहम बढ़त नहीं बना सका। आखिरकार उन्नति ने 20-18 पर दो मैच प्वाइंट हासिल किए। हालांकि, वोंग ने पहला मैच प्वाइंट बचा लिया, लेकिन अगले ही रैली में उनका क्रॉस-कोर्ट शॉट बाहर चला गया, जिससे भारतीय खिलाड़ी ने मैच जीत लिया। अब उन्नति का सामना राउंड ऑफ 16 में इंडोनेशिया की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वर्दानी से होगा। इंडोनेशियाई शटलर ने 2025 हिलो ओपन में उनके बीच हुए पिछले एकमात्र मुकाबले में जीत हासिल की थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games 2026: Ayush Shetty and Unnati Hooda Secure Spots in Round of 16 with Wins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: unnati hooda, asian games 2026, ayush shetty, asian games, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved