• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अश्मिता चालिहा ने जीता कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब, फाइनल में कियान शी को हराया

Ashmita Chaliha Wins Korea Masters Super 300 Title; Defeats Han Qian Xi in Final - Badminton News in Hindi

आसन सिटी । भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ कोरिया मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने महिला सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में चीन की हान कियान शी को हराकर अपने करियर का पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता। पहला गेम हारने के बाद, अश्मिता ने शानदार वापसी की और चौथी वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी को 53 मिनट में 14-21, 21-14, 21-14 से हराया। पहले गेम में 9-5 की बढ़त गंवाने के बाद, उन्होंने अगले दो गेम में बेहतर सटीकता के साथ खेल पर नियंत्रण बनाया और खिताब अपने नाम किया। दुनिया की 50वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी अश्मिता का इस साल का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जून में मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचना था, जहां वह साउथ कोरिया की पार्क गा यून से हार गई थीं। सेमीफाइनल मुकाबले में अश्मिता ने अपने ही देश की खिलाड़ी रक्षिता रामराज को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था।
गुवाहाटी की रहने वाली 26 वर्षीय खिलाड़ी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। उन्होंने पहले क्वालीफायर में रिरीना हिरामोतो और फिर किम मिन जी को सीधे गेम में हराया, और क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त हिना अकेची को 20-22, 21-15, 21-19 से मात दी। अश्मिता इस साल सुपर 300 खिताब जीतने वाली देविका सिहाग और तन्वी शर्मा के बाद तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। कुल मिलाकर, कोरिया मास्टर्स फाइनल में जीत के साथ वह इस साल सिंगल्स बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने वाली चौथी भारतीय महिला बनी हैं; उनसे पहले तन्वी ने ताइपे ओपन, पीवी सिंधु ने जापान ओपन और देविका सिहाग ने थाईलैंड मास्टर्स का खिताब जीता है।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस साल बीडब्ल्यूएफ खिताब जीता है। उन्होंने मई में सिंगापुर बैडमिंटन ओपन में पुरुष डबल्स का खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के साथ, अश्मिता पहली बार रैंकिंग में टॉप 40 में जगह बनाएंगी। मई में तीन महीने तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद वापसी करते हुए बीडब्ल्यूएफ टूर में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। अनिवार्य ब्रेक के बाद अपने पहले दो टूर्नामेंट - चाइना मास्टर्स और मलेशिया मास्टर्स - में उन्होंने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ashmita Chaliha Wins Korea Masters Super 300 Title; Defeats Han Qian Xi in Final
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashmita chaliha, korea masters, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved