बर्मिंघम। रियो ओलम्पिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने शानदार आगाज करते हुए ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वल्र्ड नम्बर-3 सिंधु ने बुधवार देर रात खेले गए महिला एकल वर्ग के पहले दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को मात दी। सिंधु ने 56 मिनट तक चले इस मैच में वल्र्ड नम्बर-22 चोचुवोंग को 20-22, 21-17, 21-9 से मात दी। महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में सिंधु का सामना थाईलैंड की ही खिलाड़ी नितचाओन जिंदपोल से होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारत की एक अन्य दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को पहले दौर में हारकर बाहर होना पड़ा। ऐसे में सिंधु इस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में एकमात्र भारतीय चुनौती हैं। इसके अलावा, पुरुष एकल वर्ग एच.एस. प्रणॉय ने भी उलटफेर कर जीत हासिल की है। उन्होंने वल्र्ड नम्बर-7 ताइवान के चोउ तिएन चेन को मात दी।
वल्र्ड नम्बर-16 प्रणॉय ने एक घंटे और पांच मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में चेन को 9-21, 21-18, 21-18 से हराया। प्रणॉय का सामना अब अगले दौर में इंडोनेशिया के टोमी सुगियाटरे से होगा। पुरुष युगल वर्ग में मनु अत्री और बी. सुमिथ रेड्डी को मिली हार के बाद सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जीत हासिल कर भारतीय चुनौती बरकरार रखी है।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope