• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PBL-4 : 9 टीमों के साथ नए रंग बिखेरेगी लीग, पहला मैच...

मुंबई। दुनिया की सबसे महंगी बैडमिंटन लीग वोडाफोन प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) का चौथा सीजन शनिवार से शुरू हो रहा है। यहां कैरोलिना मारिन, पी.वी. सिंधु और सायना नेहवाल जैसी दिग्गज खिलाडिय़ों की टीमें छह करोड़ की ईनामी राशि और ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी। बीते सीजन की विजेता हैदराबाद हंटर्स की कमान इस बार सिंधु के हाथों में है। एक तरह से सिंधु की यह घर वापसी है। सिंधु बीते सीजन चेन्नई स्मैशर्स से खेली थीं। इस बार उन पर हैदराबाद के विजयी अभियान को जारी रखने की जिम्मेदारी है। सिंधु ने एक बयान में कहा, अपनी घरेलू टीम के लिए खेलना खास है। हम मौजूदा विजेता हैं और मैं जानती हूं कि मेरी जिम्मेदारी जीत के सिलसिले को कायम रखना है। सिंधु को पहले मैच में ही नई टीम पुणे 7 एसेस का सामना करना है। इस टीम की कमान बीते सीजन हैदराबाद को जीत दिलाने वाली रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता कैरोलिना मारिन पर हैं। पहले मैच में यह दोनों दिग्गज आमने-सामने होंगी। मारिन ने एक बयान में कहा कि मुझे भारत आना और पीबीएल में खेलना बेहद पसंद है। दो साल हैदराबाद के साथ खेलना मेरे लिए काफी अच्छा रहा है और अब मैं पुणे के साथ खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। जहां तक सिंधु के साथ मुकाबले की बात है तो हम दोनों हर मैच जीतना चाहते हैं। मेरा काम अपनी काबिलियत के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ खेलना है और मैं निश्चित तौर पर उन्हें कोई मौका नहीं दूंगी। सिंधु ने हाल ही में वल्र्ड टूर फाइनल्स का खिताब अपने नाम किया है। वे शानदार फॉर्म में हैं और इसी वजह से पहला मैच रोमांचक होने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-9 Teams to participate in PBL-4, first match will be played between PV Sindhu and Carolina Marin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 9 teams, pbl-4, first match, pv sindhu, carolina marin, sindhu vs marin, premier badminton league, hyderabad hunters, chennai smashers, vodafone, pune 7access, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved