फगवाड़ा। नारी शक्ति चेतना मंच फगवाड़ा की ओर से मंच की प्रधान जरनैल नंगल की धर्मपत्नी श्रीमति सुनीता नंगल की अगुवाई में विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन स्थानीय मोहन पैलेस में किया गया। अध्यक्षता जरनैल नंगल मैंबर पी.पी.सी.सी. ने की।
समारोह में बतौर मुख्य वक्ता पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता निमीशा मेहता शामिल हुईं। निमिशा मेहता ने अपने संबोधन में पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार करतेे कहा कि पंजाब में महिलाओं पर जितना अत्याचार इस सरकार के दौर में हुआ उतना पहले कभी नहीं हुआ था। अब तो महिलाओं को बादलों की बसों तले कुचल कर मारा जा रहा है। जन कल्याण योजनाओं का बंटाधार हो चुका है। आटा दाल स्कीम के तहत जो गेंहू दी जा रही है वह जानवरों के खाने योगय भी नहीं है जबकि दाल की सप्लाई तो महीनो से हो ही नहीं रही।
बसपा पर भी तीखे कटाक्ष करते हुए निमिशा मेहता ने कहा कि पंजाब बसपा अकालियों के हाथों बिक चुकी है। बसपा लीडरशिप की इन्हीं कारगुजारियों का परिणाम है कि पंजाब में आज तक एक भी विधानसभा सीट अपने दम पर यह पार्टी नहीं जीत पाई।
वक्ताओं ने पंडाल में उपस्थित समूह महिलाओं से आह्वान किया कि यदि वे पंजाब को नशा रहित व खुशहाल प्रदेश के रूप में देखना चाहती हैं तो 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खुलकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करें। समारोह को वरिष्ठ कांग्रेस नेता इन्द्र दुगल, पार्षद रामपाल उप्पल, पवन शर्मा पप्पी व सरबर गुलाम सब्बा आदि ने भी संबोधित किया।
समारोह को सफल बनाने में प्रधान सुनीता नंगल के अलावा मंच की महिलाओं पी.पी. शर्मा, जसविन्द्र कौर बब्बी, बलजीत कौर, अमरजीत ठाकुर, बलजीत कौर, परमजीत कौर, पुष्पिन्द्र कौर, जोगिन्द्र कौर बेगमपुर आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई। इस मौके ब्लाक समिति मैंबर विजय पंडोरी, अमरजीत खुत्तण, पवित्र सिंह, सतबीर सिंह वालिया, सुदेश शर्मा, अशोक पराशर, सुनील पराशर, प्रधान हरबंस लाल, राजन शर्मा आदि के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं।