कैंडिल जलाकर दी माथुर को श्रद्धांजलि

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016, 11:36 PM (IST)

जयपुर । शहीद मेजर आलोक माथुर सेना मेडल मेमोरियल समिति की और से शहीद मेजर आलोक माथुर की 13 वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को अमर जवान ज्योति पर कैंडल श्रद्धांजलि एवं देश भक्ति के गीतों का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सचिव मुकेश दत्त माथुर ने बताया प्रारंभ में कार्यक्रम में शहीद मेजर आलोक माथुर के चित्र पर शहर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तिों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान विभिन्न स्कूल के बच्चों एवं शहर के युवाओं, बुर्जुगों ने कैंडल जलाकार शहीद मेजर आलोक माथुर को श्रृद्वांजलि प्रदान की। इस अवसर पर उरी में शहीद हुए रणबंाकुरों को भी श्रद्वंाजलि प्रदान की गई।