स्वास्थ्य विभाग ने करी फोगिंग

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016, 7:26 PM (IST)

धौलपुर । जिले के सैपऊ उपखण्ड के गांव कूकरा में डेंगू बुखार से दो महिलाओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुचकर मरीजों के नमूने लेकर दवा वितरण की गई। जानकारी के मुताबिक़ गांव कूंकरा में फैले बुखार से दो महिलाओं की मौत हो गई थी। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैली थी। मामले को गंभीर देखते हुए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग से डाक्टरों की टीम के साथ गांव पहुचे। ब्लॉक सीएमएचओ वीरेंद्र भास्कर ने हालातों का जायजा लिया। साथ ही टीम ने बुखार से पीडि़त मरीजों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए है। टीम द्वारा बुखार और वायरल के मरीजों को दबाओं का विरतण भी किया गया है। टीम द्वारा गांव की नालियों एवं गंदगी वाले स्थानों पर फॉगिंग कराकर मलेरिया,डेंगू और चिकनगुनिया के लार्वा को नस्ट किया गया है।