रेस्क्यू कर पकड़ा दस फीट लंबा अजगर

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016, 4:07 PM (IST)

राजसमंद। आमेट थाना क्षेत्र के सेलागुढ़ा के खेतों में 10 दस फीट लंबा अजगर पकड़ा है। खेतों में काम कर रहे किसानों ने शुक्रवार सुबह पास के खेत से अजगर को आते देखा तो वहां हडक़ंप मच गया। मक्का की फसल तोड़ रही महिलाएं अजगर देख एकाएक घबरा गईं। किसानों ने इसकी सूचना आमेट वन विभाग को दी।

इस पर वनकर्मी बाबूलाल कुमावत मौके पर पहुंचे और एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन द्वारा सजगता से अजगर को पकड़ लिया। इससे पूर्व अजगर खेतों में खड़ी मक्का की फसल के नीचे छिप गया, उसे एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। खेत मालिक मोहनलाल कुमावत, परसराम कुमावत भैरूंलाल कुमावत ने अजगर को पकडऩे में सहायता की। वनकर्मी बाबूलाल ने बताया कि इस बार लगभग 30 से 35 अजगर इस क्षेत्र में पकड़े गए थे, जो अभ्यारण में छोड़ दिए गए।