इजराइल-फिलिस्तीन की तर्ज पर सीमा सुरक्षा!

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016, 09:30 AM (IST)

नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पर बढे तनाव को देखते हुए सरकार ने सीमा सुरक्षा को लेकर बडा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने अब सीमा सुरक्षा इजराइल और फिलिस्तीन की तर्ज पर करने का निर्णय लिया है। जैसे इजराइल और फिलिस्तीन में सुरक्षा के लिए ऊंची-ऊंची दीवारें है,



वैसे ही अब भारत भी सुरक्षा के लिए ऊंची-ऊंची दीवारें बनाएगा। सीमा पर अब फेंसिग की जगह ऊंची दीवारें बनाई जाएगी जिससे कि कोई भी आसानी से घुसपैठ ना कर पाए। वहीं पाक सीमा को सील करने का भी निर्णय लिया गया है।


इस काम के लिए 9-10 माह की समय सीमा तय की जाएगी। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह जैसलमेर आ रहे हैं। यहां गृहमंत्री कई राज्यों मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में गृहमंत्री सीमा सुरक्षा को लेकर चर्चा कर सकते हैं।