जयपुर। छोटी काशी में चल रही रामलीलाओं में गुरुवार को रामराज्य अभिषेक की तैयारी, मंथराकेकई संवाद, दशरथ केकई संवाद, वनगमन की लीलाओं का मंचन किया गया।
श्रीराम और सीता के विवाह के बाद अयोध्या में सब कुछ अच्छा चल रहा था। महल
में हंसी-खुशी व चहल-पहल का वातावरण था कि तभी मंथरा की कुटिल बातों के
वशीभूत महारानी कैकेई कोप भवन में चली जाती हैं।
अयोध्या के चक्रवर्ती सम्राट को उनके इस रुख से काफी आश्चर्य होता है। वह कैकेई से नाराज होने का कारण पूछते हैं। काफी मनुहार के बाद वह कहती हैं कि देवासुर संग्राम के समय आपने मुझे दो वर देने को कहा था। इस पर राजा दशरथ कहते हैं कि दो क्या एक हजार वर मांग लो। कैकेई ने कहा कि नहीं मुझे दो ही वर चाहिए। रानी फिर कहती हैं , कि अपने वचन से मुकरोगे तो नहीं। इस पर राजा कहते हैं, कि रघुकुल रीति सदा चलि आई, प्राण जाए पर वचन न जाई।
इसके बाद कैकेई भरत को
राज और राम को 14 वर्ष के वनवास का वचन मांगती हैं। यह द्रश्य गुरुवार रात
को गोलछा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से न्यू गेट स्थित रामलीला मैदान में
प्रस्तुत किया गया। कैकेई की बातें सुनकर दशरथ के समक्ष ब्रह्मांड घूमने
लगाए मगर वह अपने वचन से बुरी तरह बंध चुके थे।
जैसे ही कैकेई के दो वचनों
के बारे में महल में लोगों को पता चलाए तो हर ओर कोहराम मच गया। दशरथ दुखी
हो अपना सुधबुध खो बैठते हैं। राम उनके पास आते हैं और परेशान होने का कारण
पूछते हैं। जब राम को यह पता चलता है ,कि वह उन्हें वन जाने का वचन दे
चुके हैं। इस पर श्रीराम कहते हैं कि यह परेशान होने वाली बात नहीं है। राम
वन जाते के लिए अपनी तैयारी करने लगते हैं। राम वन जाने के लिए अपनी माता
से आज्ञा मांगते हैं। इस दौरान गीत माता तेरे जिगर का ये लाल जा रहा है..,
बजने से दर्शकों की आंखों से आंसू निकल आते हैं।
इस मार्मिक द्रश्य के बाद सीता का आगमन होता है। वह भी श्रीराम से वन जाने की जिद करती हैं। उन्हें सभी भांति.भांति से समझाते हैं कि वन में काफी दुख है।
इस पर सीता
कहती हैं पृरिय वियोग सम दुख जग नाहीं। अंत में उन्हें वन जाने की आज्ञा
मिल जाती है, तभी मंच पर श्रीराम के छोटे भाई व उनके भक्त लक्ष्मण का आगमन
होता है। वह भी श्री राम के साथ वन जाने को कहते हैं।
गोलछा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र गोलेछा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी मथुरा के श्री सर्वेश्वर राम कृष्ण लीला मंच के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। इसमें सरस निकुंज के शुक संप्रदाचार्य अलबेली माधुरी शरण महाराज का सान्निध्य रहेगा। सचिव प्रवीण बडे भैया ने बताया शुक्रवार को निषाद मिलन, श्री राम केवट, दशरथ मरण, श्री भरत जी द्वारा मनावन की लीलाओं का मंचन किया जाएगा।