रितिक ने किया बिग बी को कॉपी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016, 9:43 PM (IST)

रितिक रोशन अपनी अगली फिल्म में एक नए टैलेंट को लेकर सामने आ रहे हैं। टैलेंट भी ऐसा जिसमें उन्होंने बिग भी की अछूते नहीं रहे।


दरअसल अपनी फिल्म काबिल में वे लीड रोल निभा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इसमें रितिक कई अलग-अलग आवाजें निकालते यानी मिमिक्री करते नजर आएंंगे। फिल्म के ही एक दृश्य में वे अमिताभ बच्चन की आवाज निकालते नजर आएंगे।संजय गुप्ता की फिल्म में रितिक दृष्टिहीन व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी प्रेमिका की मौत का बदला लेता है।

फिल्म में रितिक बार-बार अपनी को बदल बदलकर बात करता है। इसमें रितिक अमिताभ की आवाज में भी बात करते हैं। गौरतलब है कि रितिक मिमिक्री करते हैं, यह उन्हें खासा पसंद भी है। फिल्म में उनकी इसी खूबी का इस्तेमाल बखूबी किया गयाहै। फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने जा रही है, उनके साथ यामी गौतम लीड हीरोइन हैं।