लोक कलाकारोंं ने शुरू किया निमंत्रण देना

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016, 8:48 PM (IST)

कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह - 2016 में शहर के साथ-साथ गांवों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव जाकर सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के लोक कलाकार निमंत्रण देने का काम कर रहे है। इसके लिए ब्लाक स्तर पर कलाकारों की टीमों का गठन किया गया है। सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक समीर पाल सरो ने भजन मंडलियों और ड्रामा पार्टी के सदस्य को आदेश दिए है कि जिला ही नहीं हरियाणा के प्रत्यके गांव में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह 2016 में शिरकत करने के लिए निमंत्रण देना हैं। इसके लिए मीडिया, सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों के साथ-साथ लोक कलाकार सबसे सशक्त माध्यम है। इन आदेशों के बाद ड्रामा पार्टी के डीआई गुलाब सिंह व थानेसर भजन पार्टी लीडर दिलावर शर्मा तथा राजकुमार, महाबीर शर्मा, राजकुमार शर्मा, सराजुद्दीन आदि सदस्यों ने गांव खानपुर कोलियां व मसाना में जहां लोगों को गीतों और भजनों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी ।