भीलवाड़ा । माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को महिला प्रकोष्ठ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राधिकरण के पुर्णकालिक सचिव डॉ. मोहित शर्मा व अध्यक्ष प्राचायार्च बीएल मालवीय, जबकि विशिष्ठ अतिथि प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी ज्योति शर्मा, मेघना व्यास, अधिवक्ता प्रहलाद राय व्यास, कुणाल ओझा, मोहम्मद अली कायमखानी, रामपाल शर्मा आदि थे।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी इंदुबाला बापना ने महिला प्रकोष्ठ के कार्यकलापों का विवरण प्रस्तुत किया। अधिवक्ता व्यास ने महिला सशक्ति करण की आवश्यकता बताते हुए कहा कि जनजागृति के लिए विद्यार्थियों को आगे आना चाहिए। कुणाल ओझा ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में काम आने वाले कानून की जानकारी दी। प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी मेघना व्यास ने संज्ञेय व असंज्ञेय अपराधों एवं आमजन के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। पूर्णकालिक सचिव मोहित शर्मा ने व्यवहारिक जीवन में पुलिस एवं न्यायपालिका के कार्यकलापों से सभी को अवगत करवाया तथा रैंगिग, नकल और आईटी एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमन मीणा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टॉफ भी मौजूद था।