खेत में जाकर किया निरीक्षण

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016, 6:50 PM (IST)

कुरुक्षेत्र । कृषि एवं कल्याण विभाग के निदेशक भूपेन्द्र सिंह ने खेतों में जाकर फसल कटाई प्रयोग की पूर्ण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। किसान ने खेत में 2355 वैरायटी लगाई हुई थी। इस दौरान उन्होंने कुछ किसानों से भी धान की फसलों की पैदावार के अनुमान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व अन्य फसलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विभाग के उपदनिदेशक डा.कर्म चन्द ने बताया कि जिला कुरूक्षेत्र में लगभग 50 प्रतिशत धान की फसल कट चुकी है और फसल कटाई प्रयोगों का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है । निरीक्षण के मौके पर किसान सुरेश कुमार व सतीश कुमार आदि काफी किसान मौजूद थे और सभी किसानों को सलाह दी गई कि वे अपनी धान की पैदावार को कटाई उपरान्त सुखाकर मण्डियों में ले जाये ताकि उन्हें उसके उचित दाम मिल सकें।