बाइक स्पेशल: 50 हजार के अंदर हैं ये टाॅप 10 आॅप्शन

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016, 6:47 PM (IST)

फेस्टिवल सीज़न शुरू हो गया है और कई घरों में नई मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग शुरू हो गई है। वैसे तो हमारा देश प्राइस वैल्यू वाला देश है इसलिए सामान्य तौर पर बाइक के दाम पर ध्यान दिया जाता है। इस आर्टिकल में हमने 50 हजार रूपए के अंदर आने वाली बाइक को शामिल किया है, ताकि आपको मिल सके ज्यादा से ज्यादा आॅप्शन। आइए जानें ...

बज़ाज सिटी 100
डैली रूटिन के हिसाब से इस बाइक का कोई सानी नहीं है। इस मोटरसाइकिल की शुरूआत केवल 36,396 रूपए से होती है। यह बाइक गोल लैंप और मास्ट दोनों में उपलब्ध है। हल्का साइज़, लम्बी सीट और सुंदर ग्राफिक्स कमाल के हैं। यह रेड, ब्लू तथा ब्लैक-ब्लू और रेड-ब्लैक सहित 4 कलर आॅप्शन में उपलब्ध है। स्पोक व अलाॅय दोनों विकल्प यहां मौजूद हैं। कंपनी इस बाइक का माइलेज 90 किमी प्रति लीटर के करीब क्लेम करती है। टाॅप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है।
इंजन - 99.27cc, एयर-कूल्ड, 4 स्ट्रोक
पावर - 8.1bhp
टाॅर्क - 8.05Nm
कीमत - 36,396 से 45,000 रूपए के बीच (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

टीवीएस स्टार स्पोर्ट
विराट कोहली ने जैसे ही इस बाइक के हैंडल थामे, यह बाइक युवाओं में पाॅपुलर हो गई। लुक स्पोर्टी है और कंपनी माइलेज भी 95 किमी प्रति लीटर से अधिक का कर रही है। टाॅप स्पीड 85 किमी प्रति घंटे है। यह बाइक किक व सेल्फ स्टार्ट और स्पोक व अलाॅय आॅप्शन में उपलब्ध है। 5 कलर आॅप्शन में यह बाइक उपलब्ध है, जबकि हालही में कंपनी ने इसका चाॅकलेट-गोल्ड स्पेशल एडिशन भी उतारा है। सिटी हो या हाईवे, इस बाइक का परफाॅर्मेंस एक जैसा ही रहता है।
इंजन - 99.7cc, 4 स्ट्रोक, ड्यूरालाइफ
पावर - 7.5bhp
टाॅर्क - 7.5Nm
कीमत - 36,396 से 45,000 रूपए के बीच (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

होंडा नवी
एकदम नया अग्रेसिव लुक और कातिल स्टाइल वाली यह बाइक धीरे-धीरे दिलों में जगह बनाती जा रही है। होंडा का यह प्रोडक्ट काफी लुभाने वाली है। इसकी डिजाइन की ध्यान से देखेंगे तो सामान्य तौर पर इंजन वाला हिस्सा खाली छोड़ा गया है, जबकि बीच वाले हिस्से में इंजन देकर उसे क्लेडिंग से पैक किया गया है। हाईट थोड़ी कम रखी गई है। थोड़ा माॅडीफाय कराने पर यह बाइक एकदम राॅक लगेगी। यह बाइक 90 के दशक की डर्ट बाइक जैसा अहसास कराती है। लाॅन्च के केवल 3 महीनों में इस बाइक की 10,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है।
इंजन - 109.19cc, SI, 4 स्ट्राॅक
पावर - 7.94bhp
टाॅर्क - 8.96Nm
कीमत - 42,800 हजार रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

हीरो HD डाॅन
यह हीरो की काफी पाॅपुलर एंट्री लैवल बाइक है जो पुरानी डाॅन का ही अपडेट अवतार है। जिन लोगों को अभी भी गोल हंडे वाली बाइक पसंद है, उनके लिए यह मोटरसाइकिल काफी अच्छी है। इस बाइक में 100cc का इंजन लगा है जो 83 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। टाॅप स्पीड 87 किमी प्रति घंटा है।
इंजन - 97.2cc, एयरकूल्ड, 4 स्ट्राॅक
पावर - 7.8bhp
टाॅर्क - 8.04Nm
कीमत - 42,823 रूपए से शुरू (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

हीरो एचएफ डिलक्स
यह हीरो एचएफ का ही स्टाइलिश रूप है। स्टाइल डाॅन जैसी है लेकिन अलाॅय व्हील और मास्क से इसका लुक बदला गया है। स्पोक व्हील भी यहां आॅप्शन में उपलब्ध है। दोनों बाइक्स में सबसे बड़ा अंतर है सेल्फ स्टार्ट का, जो डिलक्स में उपलब्ध है। इंजन व माइलेज एक जैसा है, कीमत में फर्क है।
इंजन - 97.2cc, एयरकूल्ड, 4 स्ट्राॅक
पावर - 7.8bhp
टाॅर्क - 8.04Nm
कीमत - 46,152 से 51,360 रूपए तक (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

बजाज प्लेटिना
देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल के तौर पर बजाज प्लेटिना पहचानी जाती है। अपने लाइट वेट और सिल्की लुक की वजह से प्लेटिना ने काफी जल्दी दिलों में जगह बनाई। बजाज सिटी की झलक इस बाइक में नज़र आती है। इस बाइक में 99cc का इंजन लगा है। यह बाइक 2 वेरिएंट और 3 कलर आॅप्शन में उपलब्ध है। टाॅप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा और माइलेज 104 किमी प्रति लीटर का है। सेल्फ स्टार्ट और ब्लैक अलाॅय व्हील यहां मिलेंगे।
इंजन - 99.2cc, एग्जाॅस्टटेक यूनिट
पावर - 8bhp
टाॅर्क - 8.05Nm
कीमत - 48,429 से 50,600 रूपए तक (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

टीवीएस स्टार सिटी प्लस
टीवीएस स्पोर्ट पर बेस्ड है यह बाइक, जिसके ब्रांड एम्बेसडर हैं भारतीय टीम के वन्डे कप्तान एम.एस. धोनी। यह बाइक अब नए अवतार में आ चुकी है जो सिंगल व ड्यूल कलर आॅप्शन में भी उपलब्ध है। इस बाइक में 110cc का इंजन लगा है। टाॅप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा और माइलेज 86 किमी प्रति लीटर का बताया जाता है। किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट दोनों माॅडल मौजूद हैं। वेट केवल 99 केजी है।
इंजन - 109.7cc, ड्यूरालाइफ
पावर - 8.3PS
टाॅर्क - 8.7Nm
कीमत - 48,220 से 54,080 रूपए तक (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

होंडा सीडी 110 ड्रीम
होंडा की यह नई बाइक है जो पाॅपुलर सीबी शाइन डिजाइन पर बेस्ड है। ध्यान से देखने पर ही दोनों मोटरसाइकिलों में अंतर समझ आता है। रेड, ब्लैक, ग्रे व ब्लू कलर आॅप्शन में यह बाइक उपलब्ध है। इस बाइक में 110cc का इंजन लगा है। टाॅप स्पीड 86 किमी प्रति घंटा और माइलेज 74 किमी प्रति लीटर है। सेल्फ व किट स्टार्ट दोनों आॅप्शन यहां मिलेंगे। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबाॅक्स दिया गया है। अब कोई अफाॅर्डेबल दाम पर सीबी शाइन लेना चाहे, तो यह आॅप्शन बुरा नहीं है। इस बाइक में होंडा का दम और शाइन की स्टाइल दोनों फीचर मौजूद हैं।
इंजन - 109cc, HET
पावर - 8.4PS
टाॅर्क - 8.63Nm
कीमत - 48,793 से शुरू (एक्स-शोरूम, दिल्ली)


महिन्द्रा सेंटुरो

अपने रफ-टफ लुक और इंजन के आगे ड्बल गोल्डन गार्ड से यह बाइक ध्यान खिंचती है। ब्लैक अलाॅय, सिल्वर क्लेडिंग और फ्रंट डिस्क ब्रेक यहां मिलेंगेे जो इस सेगमेंट में पहली बार है। वैसे तो यह बाइक किट व सेल्फ स्टार्ट दोनों में उपलब्ध है। खास बात यह है कि हालही में कंपनी ने इसका मिरजा स्पेशल एडिशन भी लाॅन्च किया है जो आने वाली फिल्म हर्षवर्धन स्टारर मिरजा पर बेस्ड है। हर्षवर्धन बाॅलीवुड के झकास हीरो अनिल कपूर के बेटे हैं। यह बाइक 6 वेरिएंट में उपलब्ध है। टाॅप स्पीड 92 किमी प्रति घंटा और 85.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज है।
इंजन - 106.7cc, SOHC
पावर - 8.5bhp
टाॅर्क - 8.5Nm
कीमत - 49,936 से 56,918 के बीच (एक्स-शोरूम, दिल्ली)


यह भी पढेंः फेस्टिवल सीज़न में ये हो सकते हैं आपके खास आॅप्शन