मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान पर कार्यशाला शुक्रवार को

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016, 4:55 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के सम्बन्ध में शक्रवार को पंत कृषि भवन के सभागार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जल ग्रहण विकास आयुक्त अनुराग भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के द्वितीय चरण के लिए सभी लोगों को प्रोत्साहित करने एवं सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य होगा। कार्यशाला में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है