आखिरकार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत दिल्ली में राहुल गांधी की किसान यात्रा के समापन समारोह में शामिल नहीं हो पाए। स्टिंग ऑपरेशन के बाद से उन्होंने अब तक राहुल गांधी के साथ कोई भी मंच साझा नहीं किया है। हांलाकि उन्होंने कहा था कि वो राहुल गांधी के कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं और प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से भी मुलाकात करेंगे
लेकिन न तो उनकी अंबिका सोनी से मुलाकात हुई और न ही वे राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल हुए। जैसे ही संसद मार्ग तक राहुल गांधी पहुंचे, उनके आगमन के ठीक पहले हरीश रावत दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।