ग्राफिक्स के जरिये तम्बाकू को बताया शरीर के लिए घातक

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016, 4:38 PM (IST)

कोटा। तंबाकू, सिगरेट के दुष्परिणाम बताने के लिए कोटा में सिगरेट ओर अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत कोटपा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ग्राफिक्स के जरिये तंबाकू के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गई।

इसमें शिक्षा, चिकित्सा विभाग सहित नगर निगम और यूआईटी के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. आर.एन. यादव ने बताया कि ये कार्यशाला चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित की गई है।

कार्यशाला में कोटपा की धाराओं की जानकारी देते हुए कहा गया कि विभाग के अंदर तंबाकू रहित क्षेत्र घोषित किया जाए। साथ शिक्षण संस्थाओं, चिकित्सा संस्थाओं से सौ मीटर के अंदर तंबाकू बिक्री पर रोक लगाई जाए।