झांसी । विधान सभा निर्वाचन की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान के तहत
बी.एल.ओ., पदाभिहीत
अधिकारी व बी.एल.ए. द्वारा 8, 9, 22 व 23 अक्टूबर 2016 को प्रातः 10 बजे
से शाम 04 बजे तक बूथ पर उपस्थित रहकर आपत्तियां व दावे लिए
जाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रमाशंकर गुप्ता
ने बताया कि इस दौरान नए मतदाता बनाने, सूची से नाम हटवाने, स्थान परिवर्तन, अन्य त्रुटियां दूर करने, डुप्लीकेट मतदाता पहचान-पत्र बनवाने का काम भी किया जाएगा। इसके लिए
निर्धारित प्रारुप बूथ, वी.आर.सी. जिला निर्वाचन कार्यालय के
लिए जा सकते है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ की वेबसाइट से भी फार्म डाउनलोड किये
जा सकते है।