डूंगरपुर। रोडवेज बस डिपो से लोक परिवहन बस सेवा का संचालन के विरोध में गुरुवार को रोडेवेज कर्मियों ने चक्का जाम कर अपना विरोध जताया। इस चक्का जाम से यात्रियों का पेरशानी का समाना करना पड़ा। यात्री टिकट लेकर बसों के चलने की आस में खड़े रहे।
र्कचारियों ने वर्तमान सरकार के पीपीपी मौडल के विरोध में नारेबाजी करी , और कहा की अब इस सरकार के उलटे दिन शुरू हो गए है, सरकार ने 36 वीं कोम को परेशान किया है हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे,कर्मचारियों ने बतया की ये चक्का जाम अनिश्चित कालीन है जब तक आगे से आदेश नहीं मिलगे ये चक्का जाम जारी रहेगा।