झज्जर। सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदेश भर में किए जा रहे धरने प्रदर्शन के तहत झज्जर में भी जिले भर के कर्मचारियों ने झज्जर लघु सचिवालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर करीब 4 घण्टे तक सचिवालय के सामने पार्क में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार को कर्मचारी विरोधी बताते हुए कर्मचारियों पर एस्मा लगाये जाने और अपनी मांगों के लिए आवाज उठाने वालों को सस्पेंड किये जाने की आलोचना की। इसके बाद कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मार्च निकाला और प्रदर्शन किया।