टोंक। श्रीरामलीला एवं दशहरा महोत्सव समिति नगर परिषद टोंक के तत्वाधान में श्रीराम बरात धूमधाम से निकाली गई जिसमें हाथी ,घोडा बैण्ड बाजे एवं कालबेलिया नृत्य सहित व्यायामशाला के पटटेबाजो द्वारा शस्त्र प्रदर्शन किया गया। श्रीराम बरात का जगह- जगह भव्य स्वागत किया गया जिसको देखने के लिए टोंकवासियों की भीड उमड पडी । जिसमें टोंक विधायक अजीतसिंह मेहता,जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ,नगर परिषद टोंक की सभापति लक्ष्मी देवी जैन सहित नगर परिषद टोंक के पार्षद गण एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।
श्रीमंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मन्दिर टोंक से भगवान श्रीराम सहित ल्क्ष्मण
,भरत एवं शत्रुधन की टोंक जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने आरती उतार कर
श्रीराम बरात को रवाना किया । जिसमें दो हाथी एवं चार अश्वारोही ,ऊंट सहित
बैण्डबाजे व ढोल नगाडे समेत लवाजमा चल रहा था । श्रीराम बरात में महिला
कलाकारों द्वारा कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही थी साथ ही व्यायाम
शाला के उस्ताद मोहनलाल गुर्जर एवं मुन्नालाल सैनी के नेतृत्व में
पटटेबाजो द्वारा शस्त्र प्रदर्शनएवं आतिशबाजी की जा रही थी। शहर के
मुख्यबाजारों से बडा कुॅंआ ,नोशेमिया का पुल,काफला बाजार ,पांच बत्ती
,सुभाष बाजार होती हुई घण्टाघर पहुॅंची जहां विधायकअजीतसिंह मेहता, जिला
प्रमुख सत्यनारायण चौधरी,नगर परिषद टोंक की सभापति लक्ष्मी देवी जैन ने
श्रीराम बरात की अगवानी की । तत्पश्चात श्रीराम बरात गांधी पार्क रामलीला
रंगमंच के लिए रवाना हुई जिसमें श्रीराम,भरत,लक्ष्मण एवं शत्रुधन को घोडी
पर बिठाया गया। गांधी पार्क श्रीरामलीला रंगमंच में तोरण की रस्म अदा की गई
जहां बाद में श्रीराम सहित चारों भाईयो का विवाह सम्पन्न कराया गया ।
घराती
बने बराती- श्रीरामलीला एवं दशहरा महोत्सव समिति नगर परिषद टोंक के
तत्वाधान में निकाली गईश्रीराम बरात यात्रा के तहत घराती भी बराती बन गए जो
चर्चा का विषय बना रहा । कार्यक्रम के मुताबिक नगर परिषद टोंक की सभापति
लक्ष्मी देवी जैन को नगर परिषद टोंक स्थित घण्टाघर पर राजाजनक की तरफ से
घराती बनकर श्रीराम बरात की अगवानी करनी थी लेकिन सभापति लक्ष्मी देवी जैन
अपने पति एवं भाजपा जिला मन्त्री बेनी प्रसाद जैन सहित सर्मथको को लेकर
श्रीराम बरात यात्रा में मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मन्दिर से ही पैदल साथ
रही जिस दौरान बीच में ही जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी भी आने समथको के
साथ शामिल हो गए। जिसकी इतला मिलते ही टोंक विधायक अजीतसिंह मेहता भी टोंक
भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष विष्णु शर्मा,हनुमान जैन मानजी,प्रभु
बाडोलिया,जयनारायण वर्मा आदि को लेकर घण्टाघर से ही पैदल दरबार स्कूल जा
पहुॅंचे जहां श्रीराम बरात यात्राा में शमिल हो गए ।
जब कि टोंक विधायक
अजीतसिंह मेहता को भी घण्टाघर पर आयोजित श्रीराम बरात यात्रा की अगवानी
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के यप में मौजूद रहना था साथ ही अध्यक्षता जिला
कलक्टर महावीर प्रसाद शर्मा को करना था ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला
पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन थी लेकिन न तो जिला कलक्टर न ही पुलिस अधीक्षक
श्रीराम बरात यात्रा कार्यक्रम में शमिल हुए।
श्रीराम बरात यात्रा में
विाधयक अजीतसिंह मेहता,जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी एवं नगर परिषद टोंक
सभापति लक्ष्मी देवी जैन का शामिल होना चर्चा का विषय बना रहा कि यह भगवान
श्रीराम की बरात में घरातियों का शामिल होना क्या राजनैतिक शक्ति प्रदर्शन
तो नही था। जिसको राजनैतिक हलको में भाजपा की आपसी गुटबाजी से जोडकर देखा
जा रहा हैं।