यमुनानगर। तीन दिवसीय जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ तेजली खेल परिसर में हुआ। जिसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष कवंरपाल गुर्जर ने किया। इस टूर्नामेंट में जिले के आठ टीमें भाग लेंगी। इन टीमों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को चुनकर एक जिला लेवल की टीम बनाई जाएगी। जो स्टेट लेवल के खेलों में भाग लेगी। वही इस खेल के लिए स्पीकर की ओर से एक लाख रू देकर खिलाडियों का मनोबल बढाने का काम किया।