पठानकोट। वाहन चालकों ही नहीं बल्कि सड़क के किनारे पैदल चलने वालों को भी ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए।
यह बात विलेज हार्ट हाई स्कूल पंजुपुर में ट्रैफिक एजुकेशन सैल की ओर से लगाए गए ट्रैफिक सेमिनार के दौरान संबोधित करते हुए इंचार्ज एएसआई देव राज ने कही। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सैल की ओर से हर माह 15 से 20 सेमिनार लगाए जाते हैं। इतनी अधिक संख्या में ट्रैफिक सेमिनार लगाने के बाद भी देखने में आया है कि वाहन चालक लगातार ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने अब ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वालों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है।