सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कैरखेड़ी ग्राम पंचायत की अनूठी पहल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 अक्टूबर 2016, 9:35 PM (IST)

जींद। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बॉर्डर पर तनाव के बीच कैरखेडी गांव की पंचायत ने अनूठी पहल की है। अब पंचायत युवाओं को सेना में जाने को प्रेरित करेगी। हरियाणा के जींद में ये पहल की गई है। कैरखेड़ी गांव की पंचायत ने ऐलान किया है कि गांव जो भी युवा सेना भर्ती में शारीरिक परीक्षा पास करेगा। उसके आने जाने का पूरा खर्च ग्राम पंचायत देगी। ग्राम पंचायत की ओर से शुरू की गई इस पहल से युवाओं में खासा उत्साह है। साथ ही पिछले माह रेवाड़ी में हुई सेना भर्ती में शारीरिक परीक्षा पास करने वाले युवाओं को ग्राम पंचायत ने सम्मानित भी किया और उसका पूरा खर्चा उसे वापस दिया। साथ ही पंचायत की ओर से युवाओं को निशुल्क योग का प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है और व्यायामशाला खोलने के लिए पौने तीन एकड़ जमीन देने का भी प्रस्ताव दिया है।