फाजिल्का में जय जवान, जय किसान, बैखोफ होकर काटी फसल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 अक्टूबर 2016, 7:14 PM (IST)

फाजिल्का। भारत सरकार ने सरहद के पार तारबंदी के नजदीक खेती करने वाले किसानों की बढ़ाई सुरक्षा जहां भारतीय फौज के जवानों द्वारा किसानों की सुरक्षा को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर उनकी पके हुए धान की फसल कटवाई जा रही है। किसान भी अपनी फसलों को बेखौफ होकर कर काट रहे हैं।
भारत और पाक में युद्ध के आसार को लेकर जहाँ पंजाब के बॉर्डर पर बसे 6 जिलों में 10 किलोमीटर के अंदर सरहद के साथ लगती सभी गांव को खाली करवा लिया गया है। इन गांव में बसते किसानों की धान की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। किसानों की ज्यादातर जमीन बॉर्डर की तारबन्दी के पार है जहाँ उस तारबन्दी के पार पर भी किसानों द्वारा खेती की गई है जहां सरकार द्वारा सख्ती के चलते बीएसएफ़ द्वारा तारबन्दी के नजदीक जाने से रोका गया था जिससे इन किसानों को अपनी फसलों को जंगली जानवरों और लगने वाली बीमारियों डर सत्ता रहा था। किसानों को अपनी फसलों को काटकर मंडी में ले जाने में दिक्कत आ रही थी। सरकार ने इन किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिये फसल काटने की इजाजत दे दी गई है ।

फाजिल्का की सरहद पर बसे गांव पक्का चिश्ती आसब वाला मुहार जमशेर के किसानों की जमीनें एलओसी के उस पार भी है जहां यह किसान अपनी पकी हुई फसल को लेकर चिंतित थे तभी बीएसएफ के जवानों ने किसानों का हौसला बढ़ाते हुए उनके साथ अपनी सुरक्षा के अधीन फसलें काटने का इरादा बनाया। अब यह जवानों के साथ मिलकर सरहद के उस पार निकल पड़े हैं। सरहद के साथ लगते किसानों की फसल काटते हुए कवरेज करने गए तो वहां पर बीएसएफ के जवान भी पूरे अलर्ट होकर किसानो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी सुरक्षा में खड़े नजर आए।
फसल काटने वाले किसानों मंदीप सिंह और कश्मीर सिंह ने बताया कि हमारी जमीन सरहद से लगती हुई है। तनाव के कारण हम लोगों को बॉर्डर के साथ लगते 10 किलोमीटर के एरिया को खाली करने के लिए बोला गया था। हमारी बीएसएफ के जवानों ने हमें सुरक्षा प्रदान की है। अगर भारत-पाक में युद्ध छेड़ता है तो हम पीछे भागने की बजाए अपने जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मन के साथ लड़ेंगे। इनको खाने पीने का सामान पहुंचाएंगे।
इस बारे में सरहद की साधकी चौकी बीऐसऍफ़ के सीओ एम पी सिंह ने बताया कि डरने वाली कोई बात नहीं है हम अपने देश की रक्षा के लिए जाग रहे हैं । हम किसानों और आम नागरिकों की रक्षा के लिए हर वक्त तैयार हैं।