गुरदासपुर। सीमा के इलाको में
बंद सरकारी स्कूलों को चार दिन बाद खोलने के हुकम जारी किये गए। सरहदी
इलाके के लोगो का कहना है कि अब लग रहा है की तनाव कम हो रहा है और जैसे
जिदंगी वापिस पटरी पर आ रही है।
पंजाब शिक्षा विभाग की तरफ से सभी सरहदी जिलो के स्कूलों को खोलने का ऐलान किया गया था।आज 5 दिनों के बाद गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक का स्कूल भी खोला। छुटियो के बाद स्कूलों आए बच्चों का कहना था की उनको अपने देश की फ़ौज पर भरोसा है कि वह उनकी सुरक्षा करेंगे । स्टाफ ड्यूटी पर रहा था और आज खोलने के आदेश बच्चो को बुलाया गया था। इन स्कूलों में अभी बच्चो की गिनती कम देखने को मिल रही लेकिन धीरे धीरे सामान्य हो जाएगी।