कोटा। खून से संबंधित बीमारी एफ्लास्टिक एनीमिया से ग्रसित एक बालिका के परिजनों ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान परिवार ने इलाज के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की मांग उठाते हुए जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के मुताबिक अन्नतपुरा निवासी अनिता प्रजापति करीब आठ माह से
एफ्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीडि़त है। उसे कई डॉक्टरो को
दिखाया, लेकिन बालिका की हालत में सुधार नहीं हो रहा। वहीं बालिका को हर
रोज 4 बोतल खून की जरूरत पड़ रही है।
ऐसे में परिवार की स्थिति इतनी दयनीय है कि वह बालिका का उपचार कराने में असमर्थ हैं। समाज के लोगों का कहना है कि बालिका का ऑपरेशन करवाने के लिए 12 लाख रुपए की जरूरत है, जिसके लिए सरकार से आर्थिक मदद मांगी जा रही है।