बेटी न्यासा के लिए क्या बोल गए अजय देवगन,सभी हैरान

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 अक्टूबर 2016, 12:21 PM (IST)

अजय देवगन की बेटी न्यासा अब लाइम लाइट में आने लगे हैं। एक कार्यक्रम में पहुंचे अजय देवगन ने अपनी बेटी की एक ऐसी बात बताई जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग

हैरान रह गए। आपको बता दें कि अजय महिलाओं से जुड़े एक अभियान की शुरूआत करने पहुंचे थे। इस अभियान में अजय के साथ उनकी बेटी न्यासा भी साथ थीं। कार्यक्रम के दौरान अजय ने बताया कि उनकी लाइफ में पत्नी काजोल और बेटी न्यासा की एक अलग जगह है। उनकी जिंदगी को एक नया मोड़ देने में इन दोनों का विशेष योगदान रहा है। हर कदम पर काजोल ने उनका साथ दिया है। आज वह जिस भी मुकाम पर हैं, उसके पीछे काजोल की बड़ी भूमिका रही है।

अजय ने बेटी न्यासा के बारे में बताते हुए कहा न्यासा मेरी बेटी की तरह नहीं बल्कि मां की तरह व्यवहार करती है। हमेशा मुझ पर भड़कती रहती है। मैं कुछ गलत करूं तो तुरंत पकड़ लेती है और फिर कहती है- ये आपने क्यों किया। वहीं जब मैं कुछ अच्छा करता हूं तो उसे खास तवज्जो नहीं देती है।

मुझे न्यासा से बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। वह आज के जमाने की लड़की है। सोशल मीडिया से लेकर नई तकनीक तक के बारे में मुझे न्यासा से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मुझे अगर मोबाइल में कोई समस्या होती है तो मैं न्यासा को ही दिखाता हूं। ये एक मिनट में समस्या दूर कर देती है। कुल मिलाकर हमारे बीच काफी दोस्ताना रिश्ता है।