छात्र ने फांसी क्यों लगा ली....

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 अक्टूबर 2016, 12:18 PM (IST)

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ के तड़बगिया तिवारीपुर में 20 वर्षीय इंटर का छात्र सुमित पुत्र स्व. राम आसरे शर्मा ने छत में लगे पंखे से साड़ी का फंदा फसा कर फाँसी लगा ली। घर में बड़ा भाई अमित शर्मा व माँ उर्मिला देवी है जो मृतक के साथ ही घर में रहती है। मंगलवार देर शाम माँ घर के किसी काम से घर के बाहर गयी थी और भाई अपने काम पर जाजमऊ टेनरी में था। तभी उसने अपने आप को अकेला पाकर घर की छत में लगे पंखे में साड़ी का फंदा बना फाँसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गयी।