सुरक्षित प्रसव के आंकड़े हुए फेल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016, 6:06 PM (IST)

मेवात। राज्य सरकार के सुरक्षित डिलेवरी के दावे धरातल पर मजाक बनते नजर आते हैं। भले ही प्रशासन माह दर माह सुरक्षित प्रसव के आंकड़े बढ़ने की बात कह रहा हो। लेकिन धरातल पर स्थित अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लटके ताले और मुख्य अस्पतालों में नदारद डाॅक्टर्स को देखकर इस आंकड़ों पर विश्वास करना खुद को धोखे में रखने जैसा लगता है। प्रशासन के मुताबित प्रदेशा में सबसे अधिक जन्मदर मेवात में है और यहां सुरक्षित प्रसव के लिए 25 डिलीवरी हट बनाए गए हैं। कहने को तो यहां सभी हट पर नर्सें तैनात हैं। लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर हैं और अधिकांश पर ताला ही लगा मिलता है।