मंदिर पर लगाए, खून के पंजे छापे

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016, 5:39 PM (IST)

अजमेर । लाखन कोटड़ी क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगो के द्वारा मंदिर पर खून से सने हाथ लगाने पर क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया । जानकारी के अनुसार लाखन कोटड़ी के भंडारी गली में स्थित प्राचीन भैरव बाबा के मंदिर के बाहर किसी अज्ञात लोगो ने खून से सने पंजे का निशान छाप दिया जिससे इलाके में सनसनी फैल गई । मामलेकी जानकारी मिलते ही दरगाह थाना पुलिस मय जाप्ता मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली ।

स्थानीय पार्षद कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि देर रात अज्ञात लोगो ने इस तरह का कृत करके धार्मिक भावनाओं को भडक़ाने का प्रयास किया है । अजमेर में सभी धर्म जाती के लोग रहते है जिन्होंने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके मामला शांत किया है । पुलिस ने इस मामले में 4 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मोके पर जाप्ता तैनात किया गया है पुलिस भी मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षो से बातचीत कर मामला सुलझाने में लगी है।