बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016, 4:10 PM (IST)

सोनीपत। पुलिस ने अन्तर्राजीय बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। देर रात खरखोदा एसआईटी पुलिस ने खरखोदा बायपास से अमित नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसके पास 315 बोर की अवैध पिस्तौल भी बरामद हुई है। इस बदमाश पर दिल्ली , यूपी और हरियाणा में एक दजऱ्न से ज्यादा मामले दर्ज है।