टोंक। जिला मुख्यालय से सटे गांव लहन में ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल योजना से कनेक्शन देकर पानी की आपूर्ति की जा रही थी लेकिन बिल जमा नहीं होने के कारण जल योजना का कनेक्शन काट दिया था जिस कारण तीन महिने से पेयजल की सप्लाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर मांग की हैं कि जल योजना का कनेक्शन जल्दी शुरू कराकर पानी की आपूर्ति की जावें। ग्राम लहन के ग्रामाीण मंगलवार को पालडा के पूर्व सरपंच रतनलाल के नेतृत्व में नफीस,अजीत,राजेश आदि नारेबाजी करते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुॅंचे जहां अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया । जिसमें ग्रामीणों ने लिखा हैं कि जलयोजना लहन के बिल जमा नहीं होने के कारण तीन महिने से कनेक्शन काट दिया था। जिला कलक्टर ने जिला परिषद टोंक के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये थे लेकिन अभी तक नल योजना का कनेक्शन नहीं जोडा गया जिसे पिछले तीन महिने से ग्रामीणेां को पीने के पानी के लिए तरसना पड रहा हैं।