मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में स्थित कसाना गेस्ट हाउस में पुलिस ने आज छापेमारी की। पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरों से 9 युवकों और 7 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति मे पकड़ा। इस गेस्ट हाउस का मालिक कुण्डा निवासी मेहरचंद कसाना है। आपको बता दें कि मेहर चंद कसाना के पुत्र जिला पंचायत सदस्त संजय गुर्जर की बीते वर्ष कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस गेस्ट हाऊस में कई बड़े-बड़े राजनेताओं के फोटो भी लगे हैं।