बुजुर्ग दंपति पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016, 1:16 PM (IST)

मिर्जापुर। जिले के पडरी थाना क्षेत्र के सिंधोरा गाxव में रात धारदार हथियार से वृद्ध दंपति पर हमला किया गया। इसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी।

किस नियत से दंपति पर हमला किया गया, मामले की पड़ताल में पुलिस जुटी है। गांव निवासी 85 वर्षीय प्यारेलाल साहिनी पुत्र भोलई व उनकी 80 वर्षीय पत्नी रामा देवी पाही डगमग पुर में रहते थे।

जिन पर रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर दिया गया। हॉस्पिटल पहुँचने पर प्यारेलाल की मौत हो गई। जबकि रामा देवी भी काफी गंभीर होकर जीवन मौत से जूझ रही है।

मौके एसपी अरविन्द सेन व सीओ पहुचकर जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है। पडरी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है