तीन दिन से लापता है छात्रा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016, 12:50 PM (IST)

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्विद्यालय में पढऩे वाली एक छात्रा 3 दिन से लापता है। छात्रा के पिता ने सिरसा पुलिस को शिकायत दी है की उसकी बेटी का अपहरण हो गया है। पुलिस ने पिता के बयानों पर मामला दर्ज कर आगामी कारवाही शुरू कर दी है। हुड्डा चौकी प्रभारी अशोक कुमार के अनुसार भूप सिंह नाम के एक व्यक्ति ने बताया की उसकी बेटी विश्विद्यालय में सेकंड ईयर में पड़ती है। शनिवार से वो विश्विद्यालय से लापता है। लडक़ी के पिता ने बताया की उसकी बेटी ने फ़ोन पर सूचना दी है की उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। जिसकी शिकायत के आधार पर हमने मामला दर्ज कर लिया है आगामी जाँच शुरू कर दी है और सायबर एक्सपर्ट की सहायता भी ली जा रही है।