राजस्थानी वेशभूषा और लेटेस्ट फैशन का जलवा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016, 12:22 PM (IST)

बीकानेर। कच्छावा इवेंट्स संस्थान की ओर से मिस्टर एंड मिस फेस ऑफ डेजर्ट प्रतियोगिता नोखा रोड स्थित लक्ष्मीपति पैलेस में हुई।

कच्छावा इवेंट्स संस्थान के निदेशक और प्रतियोगिता के निर्देशक अक्षय कच्छावा ने बताया कि संस्थान द्वारा गत वर्ष बीकानेर में आयोजित की गई प्रतियोगिता के आशाजनक परिणाम आने पर यह प्रतियोगिता रखी गई थी।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष के मुकाबले इस बार की प्रतियोगिता ज्यादा कठिन थी। जजों के लिए भी चयन करना मुश्किल हो रहा था, क्योंकि सभी कंटेस्टेंट ने बहुत ही अच्छा परफोर्म किया था। कंगना और लाडली मूवी के स्टारकास्ट ने शो में अपनी प्रस्तुति देकर शो की प्रतिभा बढ़ा दी।

शो में 4 डिजाइनर्स के कलेक्शन शोकेस हुए। राजस्थानी वेशभूषा और लेटेस्ट फैशन, दोनों ही रंगों में अपना जलवा दिखाया। नमन अरोरा को मिस्टर और गरिमा खत्री का मिस फेस ऑफ डेजर्ट के लिए चयन किया गया।