अमृतसर। बीएसएफ को पंजाब की रावी नदी में एक संदिग्ध नाव मिली है। यह नाव अजनाला सेक्टर में लावारिस खडी थी। संदिग्ध नाव को देखते ही बीएसएफ ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। बीएसएफ के जवानों ने सदिग्ध नाव मिलने की जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी। सूचना पाकर बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। नाव की जांच जारी है।
बीएसएफ पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नाव का मालिक कौन है। जिस जगह
पर यह नाव लावारिस हालत में मिली हैं, वहां कुछ दिन पहले पुल टूट गया था
लेकिन तीन दिन पहले पुल को फिर से बना दिया गया। इस पर उस जगह नाव मिलना
संदिग्ध माना जा रहा है।