विद्यार्थियों को बताए ट्रैफिक रूल्स

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 अक्टूबर 2016, 8:42 PM (IST)

जयपुर । दी इंटरनेशनल एसोसियेशन ऑफ लॉयंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 323 ई-1 के तत्वावधान में चल रहे लॉयन्स सेवा सप्ताह उत्सर्ग में सोमवार को शहर के 12 स्कूलों में यातायात सुरक्षा जागरूकता व शिक्षा अभियान चला।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को पोस्टर, पंपलेट के माध्यम से यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। जबकि मुख्य आयोजन सी स्कीम स्थित महावीर स्कूल में हुआ। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लेते हुए यातायात के नियमों के बारे में जाना।

समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर संजय अगवाल ने कहा कि जीवन को यदि सुरक्षित रखना है तो यातायात के नियमों की पालना करना हम सभी का कर्तव्य है। ट्रैफिक रूल्य जो भी है, उन सभी की पालना करना चाहिए। सीमित गति में चाहन चलाएं। वाहन चलाने में जल्दबाजी ना करे। कार्यक्रम में श्री दिगम्बर जैन महावीर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष राजेन्द्र के.गोधा भी उपस्थित थे। सेवा सप्ताह के चेयरपर्सन एमजेएफ लॉयन रमेष मंत्री व सचिव लॉयन नीरज पाबूलाल ने बताया कि उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत मंगलवार को बेटी बचाओ व बेटी पढाओ अभियान पर कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थानों पर होगा। इस मौके पर पोस्टर व बैनर के मााध्यम से बेटी बचाने का संदेश दिया जाएगा।