डूबने से एक व्यक्ति की मौत

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 अक्टूबर 2016, 6:48 PM (IST)

टोंक। लाम्बा हरिसिंह थाना इलाके के काली हर्डिया गांव में एक किसान की फाॅर्म पोंड में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक फाॅर्म पोंड में इंजन चलाते समय पैर फिसल जाने से ये हादसा हुआ। जिसके बाद गहरे पानी में डूबने से 34 वर्षीय शिवराज उर्फ श्योराज पुत्र गंगाराम जाट की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।